आगरालीक्स.. आगरा का 15 दिसंबर का प्रेस रिव्यू, चार दिन में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, कार पार्किंग के बिना सडक किनारे निर्माण पर रोक.

आगरा में 15 दिसंबर को प्रकाशित खबरें
किसानों के अनशन, देश भर में प्रदर्शन के बीच वार्ता की तैयारी में सरकार, क्रषि मंत्री बोले 10 और संगठन केंद्र के साथ, सरकार किसी भी वक्त बातचीत को तैयार, दिल्ली सीमा पर किसानों ने किया एक दिन का अनशन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, किसानों ने कहा एमएसपी पर गुमराह कर रही सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, छात्रों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रहा सीबीएसई, जीमेल, यूटयूब, डाक्स सेवा 45 मिनट तक रही ठप, उत्तर पश्चिम भारत में अभी और गिरेगा पारा, 31 मार्च तक यूपी में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी। आपातकाल असंवैधानिक घोषित करने की अर्जी पर केंद्र को नोटिस, टीका लगने के बाद 30 मिनट तक नजर रखेंगे स्वास्थ्य कर्मी

अमर उजाला 31 दिसंबर से स्मार्ट सिटी का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर देगा लाइव रिपोर्ट, अपराधी के सडक पर पहुंचते ही पुलिस के पास पहुंच जाएगी तस्वीर ।
कार पार्किंग के बिना सडक किनारे निर्माण कार्य पर रोक
आगरा मेट्रो में पानी सीवर की लाइन बनी रोडा, खोदाई का काम बंद

दैनिक जागरण पीएसी मैदान में मेट्रो के निर्माण के खिलाफ पूर्व एमएलसी एडवोकेट बच्चू यादव ने कोर्ट में दायर किया वाद
बाह में कार से 500 रुपये के नोटों की गडडी निकाल ले गया बंदर, 50 हजार रुपये लूट ले गए लोग
आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा में, सामूहिक विवाह में होंगे शामिल
हिंदुस्तान होम आइसोलेशन में 560 मरीजों को हुआ फीलगुड
चीनी सर्जीकल सामान का आयात बढा
सॉल्वर गैंग का सरगना चार साथियों संग दबोचा
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/