आगरालीक्स …..आगरा में एक साल तक प्रमुख सड़कों की खुदाई पर लगाई रोक, मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश।

जी 20 देश की बैठक 10 से 13 फरवरी के बाद अगस्त में आगरा में होगी। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा रोड, एमजी रोड का सौंदर्यीकरण किया गया है। ऐसे में गंगाजल, सीवर की पाइप लाइन डालने, ग्रीन गैस, एयरटेल, टोरंट की केबल डालने के लिए सड़क की खुदाई करने से परेशानी खड़ी हो जाएगी।
मंडलायुक्त ने डीएम को दिए निर्देश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन सड़कों का सौंदर्यीकरण किया गया है उनकी एक साल तक खुदाई न की जाए। इसके लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने डीएम नवनीत सिंह चहल को निर्देश दिए हैं। कहा है कि एक साल तक सड़कों की खुदाई न की जाए, नियमों की अनदेखी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
ये हैं प्रमुख मार्ग
खेरिया मोड, ईदगाह , अर्जुन नगर, आगरा कैंट स्टेशन रोड, एमजी रोड, सदर, जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा रोड, कलेक्र्टेट तिराहा से शास्त्रीपुरम रेल ओवर ब्रिज, नेशनल हाईवे 19 की सर्विस रोड
रामबाग से एत्माउददौला स्मारक रोड