आगरालीक्स.. आगरा से हवाई सेवा लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरु के लिए मार्च में हवाई सेवा शुरू हो रही है, फ्लाइट का शिडयूल जारी कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया एयरपोर्ट का मीडिया से कहना है कि इंडिगो आगरा से तीन शहरों के लिए 28 मार्च से हवाई सेवा शुरू शुरू करने जा रहा है, बुकिंग शुरू कर दी है।
ये है शिडयूल
आगरा से लखनऊ
आगरा से लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे फ्लाइट होगी। यह अपराह्न शाम 4.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 9 बजे चलेगी और आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी।
आगरा से भोपाल
भोपाल के लिए आगरा से सुबह 11.05 बजे फ्लाइट उडान भरेगी । यह दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। भाेपाल से आगरा के लिए दोपहर 12.55 बजे फ्लाइट चलेगी। खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.30 बजे आएगी।
आगरा से बेंगलुरू
बेंगलुरु से आगरा के लिए सुह 11.15 बजे फ्लाइट है। फ्लाइट 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएगी। आगरा से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.10 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह शाम 4.45 पहुंचेगी।
आगरा से गोवा के लिए फ्लाइट
आगरा से गोवा के बीच इंडियन एयरलांस हवाई सेवा शुरू कर रहा है, पहली फ्लाइट शनिवार को आने की उम्मीद है।