आगरालीक्स ..आगरा में जूता निर्यातकों के लए लगने वाला फेयर मीट एट आगरा फरवरी में भी नहीं होगा, मीट एट आगरा को दूसरी बार स्थगित किया गया है। विदेश से आने वाले जूता निर्यातकों के लिए अभी हवाई उडान की सुविधा ना होने पर मीट एट आगरा फरवरी में भी नहीं कराने का निर्णय लिया गया है।
आगरा में 13 साल से मीट एट आगरा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश विदेश से जूता निर्यातक आते हैं, यहां इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, कोरिया से कारोबारी मीट एट आगरा में शामिल होने के लिए आते हैं। हर साल अक्टूबर नवंबर में मीट एट आगरा का आयोजन किया जाता है, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मीट एट आगरा स्थगित कर दिया गया।
फरवरी में भी नहीं होगा मीट एट आगरा
पिछले साल 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 14 वां मीट एट आगरा आयोजित किया जाना था लेकिन स्थगित कर दिया गया। अब फरवरी में भी मीट एट आगरा का आयोजन नहीं होगा, एफमैक के अध्यक्ष पूरन डावर का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए फरवरी ममें भी मीट एट आगरा का आयोजन नहीं किया जाएगा।