आगरालीक्स…आगरा—अलीगढ़ मंडल का अपडेट…फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी में जीत की ओर सपा. आगरा, मथुरा, हाथरस में भाजपा लेकिन फतेहपुर सीकरी और अलीगढ़ में कांटे का मुकाबला..
आगरा और अलीगढ़ मंडल की 8 सीटों का लेटेस्ट अपडेट आया है. आगरा मंडल की फिरोजाबाद और मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और डिम्पल यादव जीत की ओर हैं. दोनों ही अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से काफी आगे हैं. वहीं आगरा और मथुरा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और हेमा मालिनी भी जीतने की ओर अग्रसर हैं. आगरा मंडल की फतेहपुर सीकरी सीट पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही हैं. यहां कभी कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार आगे हो रहे हैं तो कभी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर. फिलहाल दोनों के बीच कांटे की टक्कर है.
अलीगढ़ मंडल की एटा सीट पर सपा प्रत्याशी जीत की ओर है. भाजपा के राजवीर सिंह उर्फ राजा भैया काफी पिछड़ गए हैं. वहीं हाथरस से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान जीत की ओर हैं. अलीगढ़ से सपा प्रत्याशी 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.