इंदौरलीक्स…भाजपा को सबक सिखाने को दो लाख से ज्यादा लोगों ने दबाया नोटा। प्रत्याशी से ज्यादा नोटा हुआ तो जानें क्या होगा।
कांग्रेस ने किया था नोटा दबाने का आह्वान
इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के लिए मैदान खाली कर दिया। कांग्रेस ने भाजपा को सबक खिखाने के लिए मतदाताओँ सके नोटा का इस्तेमाल करने की बात कही।
भाजपा प्रत्याशी को अब तक 990479 मत मिले
मतदान के दौरान लोगों ने जमकर नोटा का इस्तेमाल किया। मतगणना में यह अब खुलकर सामने आ रहा है। अब तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को 990479 मत मिले हैं।
204832 मतदाताओँ ने नोटा दबाया
दूसरी ओर 204832 मतदाताओँ ने नोटा का इस्तेमाल किया, जो एक रिकॉर्ड है।
नोटा के वोट से जीत पर नहीं पड़ेगा असर
नोटा को लेकर चुनाव आयोग का नियम है कि इन वोटों का प्रत्याशी की जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इन वोटों को शून्य माना जाएगा और प्रत्याशी को एक वोट भी मिला तो वह जीता माना जाएगा।