Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra businessmen to protest against increase in GST on readymade garments, textiles and footwear…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

Agra businessmen to protest against increase in GST on readymade garments, textiles and footwear…#agranews

191

आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) एक जनवरी से रेडिमेड कपड़े, टेक्सटाइल और जूते महंगे हो रहे हैं. सरकार ने इन पर जीएसटी बढ़ा दी है. इसको लेकर आगरा के व्यापारियों में रोष है. अब जताएंगे विरोध

एक जनवरी से लागू हो जाएंगी बढ़ी हुई दरें
देश में इस समय महंगाई चरम पर है. खाने पीने से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. अब सरकार ने रेडिमेड कपड़ों, टेक्सटाइल और फुटवियर को भी महंगा कर दिया है. नई दरे एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगी. सरकार ने इन सभी आइटमों के फिनिस्ट प्रोडक्ट पर जीएसटी 12 फीसदी कर दी है जो कि पहले केवल 5 फीसदी थी. इसके साथ ही किसी भी मूल्य के बने बनाए कपड़े पर जीएसटी की दरें भी 12 फीसदी हो जाएगी. इसके पहले 1000 रुपये से ज्यादा मूल्य के कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाता था. इसके अलावा टेक्सटाइज जैसे बुने हुए कपड़े, सेन्थेटिक यार्न, पाइल फैब्रिक्स, ब्लैंकेट्स, टेंट, टेबल क्लॉथ जैसे दूसरे टेक्सटाइल पर भी जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है. वहीं किसी भी मूल्य के फुटवेयर पर भी जीएसटी 12 फीसदी कर दी गई है. पहले एक हजार रुपये से ज्यादाके फुटवेयर पर 5 फीसदी जीएसटी की दर थी.

मुुंबई में हुई व्यापारियेां की बैठक
1 जनवरी 2022 से टेक्सटाइल और गारमेंट में आने वाले GST के बदलाव के विषय में चर्चा करने के लिए मुंबई में भारत के कई राज्यों से एसोसिएशन के प्रतिनिधि इस विषय पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए. सभी एसोसिएशन ने एक मत से यह तय किया कि जीएसटी में बदलाव न हो इसके लिए एक ग्रुप का गठन होगा और यह ग्रुप सरकार में हमारे उद्योग का पक्ष रखेंगे और अलग-अलग तरीके भी तय किए, जिसके द्वारा हम अपनी बात सरकार तक पहुंच जाएंगे.

आरके नय्यर

इस संबंध में आगरा के आगरा रेडीमेड गर्मेंट्स ट्रेडर्ज़ एंड मैन्युफ़ैक्चरर एसो० के अध्यक्ष आरके नय्यर का कहना है कि समस्त रेडीमेड ट्रेड से जुड़े परिवार से अपने कारोबार को बचाने के लिए अपना विरोध दर्ज करवाने की अपील एसोसिएशन द्वारा की गई है. व्यापार के हालात सबके सामने है. उन्होंने कहा कि ये 7% की वृद्धि बहुत घातक सिद्ध होने वाली है. इस संबंध में वस्त्र मंत्रालय, वित मंत्री ओर प्रधान मंत्री को अपनी बात पहुंचाने को शीघ्र हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और अपना विरोध उन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!