आगरालीक्स…आगरा छावनी विधानसभा सीट भाजपा और बसपा के वर्चस्व की सीट रही है लेकिन इस बार साइकिल के तेज रफ्तार पकड़ने से मुकाबला कांटे का हो गया है।
मतदाताओं का रुझान पहले की तरह
भाजपा के डा. जीएस धर्मेश इस सीट पर पर दूसरी बार अपने परंपरागत वोटों का मुख अपनी ओर मोड़ने में सफल रहे। मतदाताओँ का रुझान उसकी ओर झुकता नजर आया।
बसपा की मस्त चाल रही बरकरार
बसपा प्रत्याशी भारुतेंद्र अरुण के अपने परंपरागत वोट हाथी की चाल को मस्त बनाए रखे। हाथी इस सीट पर पहले भी भाजपा को टक्कर देता रहा है लेकिन मुस्लिम प्रत्याशी के नहीं होने से उसे थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है लेकिन मुकाबले को कमजोर नहीं किया है। मुस्लिम वोट भी कुछ उसके खाते में गया है।

वकील साहब ने तेजी से दौड़ा दी साइकिल
सपा-रालोद प्रत्याशी कुंवर चंद्र वकील के साइकिल को तेजी से चलाने के कारण मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मुस्लिम मतदाताओँ का रुझान साइकिल की ओर होने के साथ जाटव समाज का वोट गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा-बसपा की धड़कन को जरूर बढ़ा दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी भी मुकद्दर के सिकंदर
कांग्रेस के सिकंदर वाल्मीकि कांग्रेस के परंपरागत वोटों के अलावा वाल्मीकि समाज के वोटो के सहारे कुछ वोट खींचते नजर आ रहे हैं।
खास-खास
छावनी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 4,62,281
छावनी सीट पर इस बार हुआ मतदान 56 प्रतिशत
छावनी सीट पर 2017 में हुआ मतदान 59.13
छावनी सीट के विजेता रहे डा. जीएस धर्मेश भाजपा
छावनी सीट के उपविजेता रहे गुटियारीलाल बसपा
आगरा छावनी विधानसभा के वर्तमान प्रत्याशी
भाजपा— डॉ. जीएस धर्मेश
सपा—कुंवर सिंह वकील (सपा)
बसपा—भारतेंदु अरुण
कांग्रेस— सिकंदर वाल्मीकि