आगरालीक्स ..आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी 30 जनवरी तक निरस्त कर दी गई है, कोहरे से कई ट्रेन निरस्त होने के साथ देर से पहुंच रही हैं।
कोहरे के कारण 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहेगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस आगरा कैंट से होकर नहीं गुजरेगी। हावड़ा श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 13 जनवरी तक दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगरा कैंट के बीच निरस्त चल रही है।
पटना-कोटा के बीच चलने वाली 13237, 13238 व 13239, 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की जगह कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा के रास्ते चलेगी। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (अप व डाउन) 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक टूंडला, आगरा फोर्ट के स्थान पर झांसी, आगरा कैंट, अछनेरा से होकर गुजरेगी।
वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस (अप व डाउन) चार दिसंबर से कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला के रास्ते के जगह कानपुर, कासगंज, मथुरा, अछनेरा होकर संचालित है, जोकि 11 जनवरी तक इसी रूट से चलेगी।