आगरालीक्स ..आगरा में 15 दिसंबर को 121 सेंटर पर दो पालियों में पीसीएस प्री की परीक्षा होगी, शाम को जाम लग सकता है। जिला प्रशासन ने पीसीएस प्री की परीक्षा की तैयारी के लिए बैठक की।
15 दिसंबर को पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की जा रही है। एडीएम सिटी एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने मीडिया को बताया कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए
121 केंद्र बनाए गए हैं। 242 स्टेटिक मैजिस्ट्रेट, 121 केंद्र पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाने दिए जाएंगे, केंद्र के आस पास रहेगी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।