आगरालीक्स.. आगरा यूपी का सबसे ठंडा शहर, आगरा में तापमान 5 .5 डिग्री पहुंच गया है। कडाके की सर्दी पड रही है, लोग घरों में कैद हो गए हैं।
आगरा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 . 5 डिग्री पहुंच गया, यह प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा, अधिकतम तापमान सामान्य से 16.8 रहा, यह सामान्य से सात डिग्री कम था।
आज स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों की 20दिसंबर तक की छुटटी कर दी गई है। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे।
आंबेडकर विवि में भी दो दिन की छुटटी
आंबेडकर विवि, आगरा के पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि शीतलहर के चलते विवि में 20 दिसंबर तक की छुटटी कर दी गई है।
आईएमडी
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/12/19) 16.8
Departure from Normal(oC) -7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/12/19) 5.5