आगरालीक्स.. आगरा में सर्द हवा में उकडू बनकर बैठी विधवाओं के चेहरे मुस्कुरा उठे, यहां डॉ सुनील शर्मा ने अपनी बेटी शांभवी शर्मा के साथ क्रिसमस मनाई। सेंटा बन उन्हें गिफ्ट दिए, उनके दर्द को दूर करने के लिए चेकअप किया।
गुरुवार को इम्मा लुक्स स्टेट होम फॉर डेस्टिट्यूट विडोज, घटिया आजम खां पर नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी के निदेशक सर्जन डॉ सुनील शर्मा अपनी बेटी एमबीबीएस की छात्रा शांभवी के साथ पहुंचे। यहां विधवा मां सर्दी में दर्द से कराह रहीं थी, शांभवी शर्मा ने विधवा मां के दर्द को दूर करने के लिए चेकअप किया, उन्हें दवाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट व पदेन अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, आश्रम के संरक्षक अशोक जैन सीए। राजीव फिलिप, भारत भूषण, संदेश जैन, गोपाल गुरु, बोस्टल फ्रांसिस, प्रशान्त मिश्र, रोबिन जैन आदि मौजूद रहे।
