आगरालीक्स… आगरा का पाक आक्यूपाइड कश्मीर में ‘एयर स्ट्राइक’ कनेक्शन, आगरा और बरेली के एयरफोर्स बेस का इस्तेमाल किए जाने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मंगलवार तडके 3 .30 बजे 12 मिराज 2000 विमानों ने पाकिस्तान आक्यूपाइड कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, इसमें 300 आतंकियों के मारे जाने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। यह आतंकी कैंप पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश ए मोहम्मद के थे, इन्हें खत्म कर दिया गया है। विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वायुसेना के इस पराक्रम की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुबह एनएसए और कैबिनेट की बैठक भी हुई।
माना जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक को अंजाम देने के लिए वायुसेना के विमानों ने आगरा एयरबेस और बरेली एयरबेस से उड़ान भरी थी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह है मिराज 300
मिराज 2000 मिका मिसाइल से लैस है। मीका मिसाइल की खासियत यह है कि यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे हवा और जमीन दोनों से इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ दो सेकेंड के अंतराल में फायर किए जाने वाले इस मिसाइल का कोई जोड़ नहीं है। यह विमान लेजर गाइडेड बम भी गिराने की क्षमता रखता है। इसे 1982 में विकसित किया गया था। अपग्रेड होने वाले 51 मिराज विमानों के बेड़े के लिए है। इनमें से दो विमान पहले ही अपग्रेड के लिए फ्रांस भेजे जा चुके हैं।