आगरालीक्स ..आगरा में एक दिसंबर से कोरोना की रोकथाम को लेकर नई गाइड लाइन जारी, आगरा में कोरोना कंट्रोल है, ऐसे में नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा ।
एक दिसंबर से कोरोना की रोकथाम के लिए देश भर के लिए नई गाइड लाइन जारी की गईं हैं, इन गाइड लाइन के अनुसार राज्य और स्थानीय स्तर पर नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में आगरा जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की स्थिति कंट्रोल है, ऐसे में आगरा में अभी नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
स्कूल के बाद डिग्री कॉलेज और विवि खुले
आगरा में नौंवी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में कक्षाएं चल रही हैं, इसके बाद डिग्री कॉलेज और स्कूल भी खुल गए हैं। लेकिन यहां 50 फीसद से कम स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है।
आज तक साप्ताहिक बंदी पर थी छूट
त्योहार के चलते कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी पर भी बाजार खुलने की छूट दी गई थी, यह छूट 30 नवंबर को समाप्त हो गई। एक दिसंबर से बाजार पूर्व की तरह से ही खुलेंगे, अभी कोई नए दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
मास्क ना पहनने वालों का चालान
कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क ना पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पुलिस गाडी में बिठाकर थाने ले जा रही है, परिजनों को थाने बुलाकर मास्क पहनने के लिए चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद 500 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद छोडा जा रहा है। इसी तरह से कार्यालयों में भी सख्ती की गई है। मास्क पहनने के लिए सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।
नवंबर में कोरोना के 1998 केस, 20 की मौत
आगरा में नवंबर में कोरोना के केस तेजी से बढे हैं, नवंबर महीने में कोरोना के 1998 केस आए हैं। जबकि नवंबर महीने में कोरोना पॉजिटिव 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 9231 है, 165 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।