आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के 13 एक्टिव केस हैं। दो पॉश कॉलोनियों में सबसे ज्यादा केस। हर रोज बढ़ रहे नए मामले।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को तीन और नए केस मिले थे। कोरोना के एक्टिव केस 13 हो गए हैं, बीते चार दिनों में आगरा में कोरोना के 11 नए केस मिले हैं।

कमला नगर में पांच और दयालबाग में तीन एक्टिव केस
कोरोना के 13 नए केस में से सबसे ज्यादा केस कमला नगर में हैं। कमला नगर में पांच एक्टिव केस हैं जबकि दयालबाग में एक्टिव केस तीन हैं। इन दोनों क्षेत्रों में ही सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज हैं। इन सभी का होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज चल रहा है।
परिवार में एक से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित
गुरुवार को दयालबाग निवासी 46 साल की महिला और उनके 21 साल के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि दयालबाग क्षेत्र की ही 60 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि कमला नगर में गुड़गांव से 13 अप्रैल को आई 10 साल की बालिका और उसके नाना नानी भी कोरोना संक्रमित मिले थे। 21 साल की छात्रा और 45 साल के युवक की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, ये सभी कमला नगर के रहने वाले हैं।