आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी का 19 कोरोना पॉजिटिव है, हॉस्पिटल के आईसीयू के स्टाफ सहित सात के साथ गुरुवार 9 अप्रैल को 19 नए केस आए हैं। अब आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है। इसमें से 75 का इलाज चल रहा है, आठ ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है।
हाईवे के हॉस्पिटल के आईसीयू के स्टाफ सहित 7 कोविड पॉजिटिव
आगरा में हाईवे स्थित हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित 50 साल की मंटोला निवासी महिला आईसीयू में भर्ती रही थी। नौ अप्रैल को आई रिपोर्ट में हॉस्पिटल के आईसीयू कर्मचारी, मैनेजर के साथ सात में कोरोना पॉजिटिव है।
डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय को कोरोना
सीएचसी पर तैनात डॉक्टर, एसएन के जूनियर डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट भी नौ अप्रैल को आई है।
5 और जमाती कोरोना ग्रसित, 43 हुई संख्या
नौ अप्रैल को 11 साल के बालक सहित पांच और जमाती कोरोना ग्रसित मिले हैं, कोरोना पीडित जमातियों की संख्या 43 पहुंच गई है।