आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह गुरुवार को 19 नए केस आए हैं।
आगरा में 9 अप्रैल को 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने से खलबली मची हुई है। इसमें से छह कोरोना पॉजिटिव हाईवे स्थित अस्पताल के हैं, यहां आगरा के मंटोला निवासी 53 साल की महिला मरीज का आईसीयू में आठ दिन इलाज चला था, इसके बाद मथुरा रेफर कर दिया। वहां के हॉस्पिटल की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद सभी को हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा गया था और सैंपल लिए गए थे। इसमें से छह में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एसएन के जूनियर डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज एसएन इमरजेंसी के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। यहां इलाज कर रहे 28 साल के एक जूनियर डॉक्टर और 58 साल के वार्ड ब्वॉय में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें भर्ती किया गया है।
5 जमाती में भी कोरोना की पुष्टि, जमातियों की संख्या 43
19 नए केस में से 5 जमाती भी शामिल हैं। इस तरह कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्या बढकर 43 पहुंच गई है। आगरा के 84 कोरोना पॉजिटिव केस में से 50 फीसद जमाती हैं। इनकी संख्या भी लगातार बढ रही है।
8 अलग अलग क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव
19 नए केस में से छह केस हॉस्पिटल के हैं, पांच जमाती हैं और आठ केस आगरा के अलग अलग क्षेत्र के हैं, टीम इन सभी से संपर्क कर भर्ती कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
आगरा में कोरोना नौ अप्रैल
कोरोना पॉजिटिव केस 84
ठीक हुए मरीज 08
मरीज की मौत 01
जमाती और उनके संपर्क में आए कोरोना संक्रमित 43
विदेश से लौटने वाले कोरोना संक्रमित 11