आगरालीक्स …आगरा में डेंगू के बाद जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है। कानपुर में पहला जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल कानपुर में,जानें आज का आगरा का कोरोना अपडेट।
आगरा में डेंगू कहर बरपा रहा है, डेंगू के केस कम नहीं हीं हो रहे हैं। डेंगू मा दा एडी ज एजिप्टी से फैलता है, इसी मच्छर से जीका वायरस का संक्रमण फैलता है। यूपी में जीका वायरस का संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में यहां भी जीका वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका है। मगर अभी तक किसी मरीज में जीका वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
प्रदेश का पहला जीका डेडीकेटेड हास्पिटल कानपुर में
यूपी में जीका वायरस का पहला केस कानपुर में मिला था, इसके बाद से कानपुर में जीका वायरस के केस मिल रहे हैं। ऐसे में यूपी का पहला जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल कानपुर में बनाया जा रहा है।
कोरोना का कोई नया केस नहीं
आगरा में कोरोना के नए केस न मिलने से राहत है। गुरुवार को भी कोई नया केस नहीं मिला है और एक्टिव केस भी शून्य हैं।