आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के 61 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 7934 पहुंच गई है।
आगरा में 11 नवंबर को कोरोना के 61 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 153 मरीजों की मौत हो चुकी है।कोरोना के कुल केस 7934 हैं, 7224 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 557 मरीजों का इलाज चल रहा है।