आगरालीक्स ..(Agra News 12th June).आगरा में जून में अभी तक की कोरोना से सबसे अधिक मौत और सबसे कम केस।
आगरा में शनिवार को कोरोना के सबसे कम केस आए हैं, आगरा में कोरोना के 10 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25788 पहुंच गई है। जबकि जून में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से 448 की मौत हो चुकी है।
कोरोना से 36 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमित 36 मरीज ठीक हो गए, यह सबसे अधिक मरीज हैं। कोरोना के 36 मरीज ठीक होने से 25123 मरीज ठीक हो चुके हैं।
217 सक्रिय केस, 8431 सैंपल
कोरोना के अब 217 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित नए मरीज कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ रही है। इससे सक्रिय केस कम हो रहे हैं। 24 घंटे में 8431 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
12 दिन में 256 नए केस, 29 की मौत
कोरोना के जून में अभी तक 256 नए केस आए हैं, नए केस अब कम होने लगे हैं। लेकिन कोरोना मरीजों की मौत कम नहीं हो रही है। 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।
