आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 19 नए केस, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 84 पहुंची, एक ही हॉस्पिटल के छह पॉजिटिव।
आगरा में 9 अप्रैल को 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने से खलबली मची हुई है। इसमें से छह कोरोना पॉजिटिव हाईवे स्थित अस्पताल के हैं, यहां आगरा के मंटोला निवासी 53 साल की महिला मरीज का आईसीयू में आठ दिन इलाज चला था, इसके बाद मथुरा रेफर कर दिया। वहां के हॉस्पिटल की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद सभी को हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा गया था और सैंपल लिए गए थे। इसमें से छह में कोरोना की पुष्टि हुई है।