आगरालीक्स…… आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े, जिला प्रशासन ने जारी की रिपोर्ट, जानें आज कोरोना के कितने नए केस मिले।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से राहत मिलने लगी है। कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। कोरोना के मंगलवार को 24 घंटे में पांच नए केस मिले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित 29 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के नए केस कम होने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे सक्रिय केस भी कम होने लगे हैं।
सक्रिय केस 73 हुए
कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना के सक्रिय केस 73 हो गए हैं। ये 4500 तक पहुंच गए थे।
कोरोना की तीसरी लहर से राहत
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर में भी तेजी से नए केस बढ़े। मगर, अब कोरोना के नए केस कम होने लगे हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना के सक्रिय केस भी कम हो गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों की कम मौत हुई है।