आगरालीक्स… रेलवे ने सभी ट्रेनों के जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन यात्रा की हरी झंडी दे दी है। इससे होली के मौके पर लोगों को राहत मिल सकेगी।
सभी मेल औऱ एक्सप्रेस ट्रेनों में सुविधा
रेलवे ने सभी मेल औऱ एक्सप्रेस ट्रेनों में इस व्यवस्था को फिर लागू किया है। हालांकि जिन ट्रेनों के कोच में एडवांस में आरक्षण किया जा चुका है, उनमें अभी इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने यह आदेश सोमवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। लेकिन इसमें होलीडे स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।
कोविड-19 के कारण लगी हुई थी रोक
रेलवे ने कोविड-19 के कारण जनरल कोचों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। कोरोना काल में सामान्य बोगी में सफर करने के लिए लोगों को रिजर्वेशन कराना पड़ रहा था। होली के मौके पर बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने वाले लोगों को इससे राहत मिल सकेगी।