आगरालीक्स …आगरा के तमाम छात्र कोटा में फंसे हुए हैं, लॉक डाउन के बाद आगरा नहीं लौट पा रहे हैं। इन्हें लेने के लिए आगरा से रोडवेज की 200 बस भेजी गईं हैं। इन सभी बसों में पुलिस कर्मी भी गए हैं। जिससे कोटा में पढ रहे छात्रों को बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लेकर आया जा सके।
आगरा के तमाम छात्र कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन से छात्र कोटा में फंस गए हैं, लॉक डालन तीन मई तक बढाए जाने के बाद से छात्रों का बुरा हाल है। इन छात्रों के परिजन भी अपने बच्चों को आगरा लाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में शासन स्तर से व्यवस्था की गई है। आगरा से रोडवेज की 200 बस कोटा भेजी गईं हैं।
बस में एक टीम गई साथ
आईएसबीटी से 200 रोडवेज बस कोटा भेजी गईं हैं, इन बस में एक पुलिस कर्मी और एक होम गार्ड हैं। ये कोटा में पढाई कर रहे आगरा के छात्र छात्राओं को लेकर आएंगे, बस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।