आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मौत, 40 नए केस, कुल केस 6899 हो गए हैं।
आगरा में 75 साल के दयालबाग निवासी कोरोना संक्रमित मरीज को निजी कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 140 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नए केस 40 आए हैं, कुल संख्या 6899 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 6312 मरीज ठीक हो चुके हैं, 446 मरीज भर्ती हैं।