आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर कोरोना पाजिटिव, 35 नए केस, 7000 से अधिक हुए केस।
आगरा में 25 अक्टूबर को कोरोना के 35 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7015 हो गई है। एसएन मेडिकल कालेज के 30 साल के जूनियर डाक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही आगरा के दयालबाग, बोदला, सिकंदरा सहित कई क्षेत्रों से कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कोरोना के 6450 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव 423 मरीजों का इलाज चल रहा है।