आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई, लेकिन केस कम हुए हैं, 72 नए केस, कुल संक्रमित 5561, किस क्षेत्र से आए केस.
आगरा में 27 सितंबर को कोरोना के 72 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5561 पहुंच गई है। 987 सक्रिय केस हैं। वहीं, 54 साल के नाई की मंडी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया, मरीज को निमोनिया की समस्या थी, मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 124 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
69 साल की पुष्पदीप एन्क्लेव सिकंदरा निवासी डॉक्टर, 24 साल की दयालबाग निवासी महिला, 27 साल के केदार नगर शाहगंज निवासी मरीज, 28 साल के दयालबाग निवासी मरीज 49 साल की सीताराम कॉलोनी बल्केश्वर निवासी महिला, 24 और 28 साल के पंचवती निवासी मरीज, 60 साल की कउआ खेरा निवासी मरीज, 75 साल के सैंया निवासी मरीज, 55 साल के गोपाल पुरा निवासी मरीज, 75 साल के राधा विहार कमला नगर निवासी मरीज, 75 साल की राधा विहार कमला नगर निवासी महिला, 49 साल के आलोक नगर निवासी मरीज, 23 साल के डौकी, 26 साल के नेहरू नगर निवासी मरीज, 70 साल के ककरेठा निवासी मरीज, 37 साल के राजीव मार्केट ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी मरीज, 51 साल के मदिया कटरा निवासी मरीज, 48 साल के बाह, 63 साल के मानस नगर निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।