आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 76 नए मामले आए हैं, इन क्षेत्रों से आए केस।
आगरा में 28 नवंबर को कोरोना के 76 केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 9098 पहुंच गई है। कोरोना से 164 की मौत हो चुकी है जबकि 8221 मरीज ठीक हो गए हैं।
इन क्षेत्रों से आए केस
57 साल के पदम प्राइड निवासी मरीज, 68 साल के माधव कुंज, 69 और 26 साल के तोता का ताल, 65 साल के होलीपुरा, 55 साल के पिनाहट, 30 साल के पुलिस लाइन, 42 और 23 साल के दयालबाग, 28 साल के कमला नगर, 51 साल के शास्त्रीपुरम, 47 साल के एत्मादपुर, 64, 20, 62 और 33 साल के भरतपुर हाउस, 47 और 45 साल के आजाद नगर खंदारी, 24 साल के कीठम झील, 47 साल के शुभम एन्क्लेव निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।