आगरालीक्स…आगरा में कम नहीं हो रहा कोरोना संक्रमण. 78 नये कोरोना केस मिले बुधवार को. संक्रमण से एक व्यक्ति की और हुई मौत. आप भी जानिए बुधवार को आगरा में कहां—कहां से आए केस.
दिसंबर माह में आगरा में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. माह के पहले दिन जहां 95 लोग संक्रमित मिले तो वहीं दूसरे दिन बुधवार को 78 लोगों में संक्रमण मिला. बुधवार को एक व्यक्ति की मौत् भी हो गई. आगरा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 9406 हो गई है जबकि इससे जान गंवाने वालों की संख्या 166. ताजनगरी में अभी तक 8598 लोग इस संक्रमण से रिकवर हो चुके है. इससे रिकवरी प्रतिशत 91.41 प्रतिशत हो गया है.
टोटल एक्टिव केस 642
टोटल पॉजिटिव 9406
टोटल डिस्चार्ज 8598
अब तक मौत 166
टोटल सैंपल 355426
रिकवरी रेट 91.41 प्रतिशत