आगरालीक्स…आगरा में अब सिर्फ 57 ही कोरोना मरीज. सोमवार को तीन नये केस मिले..लगातार कम हो रहे मामले.
आगरा में कोरोना के लगातार मामले कम आ रहे हैं. सोमवार को भी 3 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब केवल 57 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है. हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि कोरोना संक्रमण पर लगातार काबू पाया जा रहा है. मार्च की शुरुआत तक स्थिति सामान्य हो सकती है. गौरतलब है कि आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 10466 हो गई है जबकि इनमें से 171 की मौत हो चुकी है और 10238 मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं.