आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े हुए जारी .जाने आज कितने केस मिले , कितने मरीजों का चल रहा है इलाज.
आगरा में मंगलवार को कोरोना के केस में गिरावट आई है। जबकि पूर्णा से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 24 घंटे में आगरा में कोरोना के 4 केस मिले हैं। यह आगरा के लिए बड़ी राहत है। पिछले 3 दिनों से आगरा में कोरोना के केस बढ़ गए थे। लेकिन अब नए केस कम होने लगे हैं।

कोरोना के 156 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के अभी भी एक्टिव केस अधिक है। आगरा में 156 एक्टिव मरीज है। इनमें से 155 मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है । आगरा में कोरोना की तीसरी लहर मैं गिरावट आई है लेकिन पूरी तरह से संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। कोरोना के अभी भी केस मिल रहे हैं। मगर अधिकांश मरीजों में मामूली लक्षण ही आ रहे हैं। इसलिए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।