आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 26 नए केस आए हैं, कमिश्नर की मां सहित छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, कुल केस 1928, पढे किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 26 नए केस आए हैं। आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कमिश्नर कार्यालय और आवास पर 25 का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें दो सुरक्षा गार्ड, एक चालक और लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन क्षेत्रों से आए नए मरीज
राजपुर चुंगी निवासी 61 साल की महिला मरीज, 23 साल के जौनई निवासी मरीज, 31 साल की पश्चिमपुरी निवासी महिला मरीज, 37 साल के महर्षिपुरम निवासी मरीज, 51 साल के शमसाबाद निवासी मरीज, 45,20 और 15 साल की पिनाहट निवासी महिला मरीज, 54,28 और 20 साल के जगनेर निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 44 और 24 साल के एक ही परिवार के शमसाबाद रोड निवासी मरीज, शारदा विहार कॉलोनी शाहगंज के 62 साल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
27 मरीज हुए ठीक, 297 हैं भर्ती
कोरोना संक्रमित 27 मरीजों को ठीक होने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया, 1531 मरीज ठीक हो चुके हैं। 297 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।