आगरालीक्स..(Agra News 4th June). आगरा अनलॉक होते ही बढने लगे केस, 24 घंटे में एक की मौत और नए केस 33 मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिस केस भी बढने लगे हैं, सक्रिय केस बढने पर आगरा में पाबंदी बढाई जा सकती है।
आगरा एक जून से अनलॉक हो गया है, इससे पहले ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे थे। अनलॉक होने के बाद बाजारों में भीड है, लोग लापरवाही बरत रहे हैं, मास्क नहीं पहन रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए केस बढे हैं। आज कोरोना के 33 नए केस आए हैं।
एक मरीज की हुई मौत
आगरा में कोरोना के नए केस बढने के साथ ही मरीजों की मौत भी होने लगी है। शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। 33 नए केस आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 25627 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 424 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सक्रिय केस 232, 28 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमित 28 मरीजों को ठीक होने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। आगरा में कोरोना से 24971 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस बढने लगे हैं। सक्रिय केस 232 हो गए हैं।
कोरोना के बढ रहे केस और मौत
एक जून -13 नए केस और दो मरीजों की मौत
दो जून- 24 नए केस और एक मरीज की मौत
तीन जून- 25 नए केस और एक मरीज की मौत
चार जून -33 नए केस और एक मरीज की मौत
