आगरालीक्स…(Agra News 8th October ) सतर्क रहें, आगरा कोरोना मुक्त होने के बाद दोबारा से आने लगे केस, आज एक और केस मिला, अब कोरोना के तीन एक्टिव केस।
आगरा दो अक्टूबर को कोरोना मुक्त हो गया था, पिछले 14 दिन में कोई नया केस नहीं मिला और एक्टिव केस भी शून्य हो गए। लेकिन चार अक्टूबर को एक नया केस मिल गया, इसके बाद एक और नया केस सामने आ गया और दो एक्टिव केस हो गए।
आज मिला एक नया केस
आगरा में शुक्रवार आठ अक्टूबर को एक और नया केस मिला है, एक नया केस आने से आगरा में कोरोना के एक्टिव केस तीन हो गए हैं, ये दो अक्टूबर को शून्य थे। अब त्योहार भी आ रहा है, इससे कोरोना का संक्रमण लापरवाही बरतने से फैल सकता है। आगरा में अब तक 25759 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 25298 मरीज ठीक हुए हैं।
आगरा में डेंगू के मिले 10 केस
जबकि शुक्रवार को आगरा में डेंगू के 10 और केस मिले हैं, आगरा में डेंगू और बुखार के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, अस्पतालों में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा भर्ती हैं।