आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना की जांच के लिए कम सैंपल लेने पर 19 जून का हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, आगरा में कोरोना के सैंपल का प्लान बदल दिया है, अब इनके सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे।
आगरा में कोरोना की जांच के लिए सैंपल कम लेगे, आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाएं खराब होने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, इस जनहित याचिका पर शुक्रवार 19 जून को सुनवाई होगी। ऐसे में आगरा में कोरोना की जांच की प्राथमिकता भी बदल दी गई है। आगरा में अभी 250 से 310 तक सैंपल लिए जा रहे हैं।
आगरा में इनकी जांच होगी
आगरा में कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस टीम जांच कर रही है, इन टीमों द्वारा जिला प्रशासन को संदिग्ध मरीजों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, इनके सैंपल लिए जांएगे। इसके साथ ही अस्पतालों में भर्ती 60 साल से अधिक उम्र के मरीज, स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे।
टीबी और एचआईवी मरीजों की जांच करेगी मोबाइल लैब
कोरोना का संक्रमण टीबी और एचआईवी मरीजों को चपेट में ले रहा है, ऐसे में टीबी और एचआईवी मरीजों की जांच कराई जाएगी, इनके सैंपल लिए जाएंगे। लक्षण मिलने पर भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए अलग से एक मोबाइल लैब रहेगी।
प्रवासियों की होगी पूल टेस्टिंग
आगरा में बडी संख्या में मजदूर और अन्य राज्यों व शहरों में काम करने वाले लोग लौटे हैं, इनकी पूल टेस्टिंग कराई जाएगी।