आगरालीक्स.. आगरा में अभी तक कोरोना के 9 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1116 पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव 70 मरीजों की मौत हो चुकी है।
आगरा में 18 जून यानी गुरुवार को अभी तक कोरोना के नौ नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1116 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों के कोरोना के नए मरीज
54 साल के राम नगर जगदीश पुरा के मरीज, 42 साल के नगला पदी निवासी मरीज, 70 साल की सिकंदरा क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की महिला मरीज, 43 साल के राजा की मंडी क्षेत्र के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटव है। 38 साल के मस्ता की बगीची, 54 साल के सकलपुर अरेला, 62 साल के शांति नगर 10 साल की ककरैठा निवासी बालिका, 42 साल के मलौनी खेडा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।