आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टर, पुलिस कर्मियों के बाद अब मंदिर के महंत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पब्लिक डीलिंग से जुडे अधिकारी और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ रहा है।
आगरा में 25 सितंबर को कोरोना के 84 नए केस आए हैं। इससे कोरोना के कुल केस 5410 पहुंच गए हैं, 123 की मौत हो चुकी है, जबकि 986 मरीज अभी भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। आगरा में एक प्रतिष्ठित मंदिर के 50 और 47 साल के महंत ने कोरोना की जांच कराई, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 21 सितंबर से ताजमहल खुल गया है, शुक्रवार को ताजमहल पर एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें एक एएसआई कर्मचारी और एक सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
32 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 23 साल की टीला माईथान निवासी महिला, 42 साल के सीएचसी शमसाबाद, 45 साल के अभयपुरा, जैतपुर कला निवासी तीन मरीज, 68 साल की पावनधाम कॉलोनी शमसाबाद रोड निवासी महिला मरीज, 57 साल के नेहरू अपार्टमेंट, 55 साल के अरसेना, 15 साल की सिकंदरा, 20 साल की बसेरा हाइट, दयालबाग की 50 की महिला मरीज, 15 साल का बेटा, 50 साल की सोरों कटरा शाहगंज की महिला, 74 साल के पश्चिमपुरी, 50 साल के जीवनीमंडी, 58 साल के पुष्प नगर बरौली अहीर के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।