आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के केस खत्म नहीं हुए हैं। एक महिला चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई है, एक छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कोरोना को लेकर सतर्कता कम नहीं हुई है, कोरोना के नए केस कम हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में आगरा में बुधवार को कोरोना के दो और नए मामले मिले हैं। इन दोनों में मामूली लक्षण हैं और घर पर ही इलाज चल रहा है।
महिला चिकित्सक भी संक्रमित
कोरोना के दो नए मामलों में एक 44 साल की महिला चिकित्सक हैं, सर्दी जुकाम होने पर कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दूसरी एक 17 साल की बालिका है, बाह की रहने वाली बालिका में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।