आगरालीक्स …दर्दनाक हादसा,…. पहले जन्मदिन पर हलवाई की कढ़ाई में खौलते तेल में गिरा गिरा बेटा, मौत, जुड़वा बहन का रो रोकर बुरा हाल।

आगरा के कागरौल निवासी विनोद कुमार के पिछले साल मई में जुड़वां बेटे और बेटी का जन्म हुआ। बेटे का नाम वंश और बेटी का नाम वंशिका रखा। एक साल के होने पर घर में कूआं पूजन सहित अन्य कार्यक्रम थे, इसके लिए सुबह से घर पर हलवाई काम कर रहा था।
खेलते खेलते कढ़ाई में गिरा
हलवाई काम कर रहे थे, भटटी पर कढ़ाई रखी हुई थी और तेल गर्म हो रहा था। वंश खेलते खेलते कढ़ाई के पास तक पहुंच गया और कढ़ाई में गिर गया। उस समय वहां कोई नहीं था, वंश की चीख सुनकर लोगों ने उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, डॉक्टरों ने जांच के बाद वंश को म्रत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
एक साल के वंश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जुड़वा बहन बंशिका भी रोने लगी। गांव में गम का माहौल है।