आगरालीक्स (Agra News 17th May)..आगरा में छह घंटे में 8990 कोरोना वैक्सीन लगाई गई, वैक्सीन केंद्रों पर लंबी लाइन, वैक्सीन की कमी, जाने प्रक्रिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद में 37 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डी आई ओ) डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लेना होगा | केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका पहले अप्वॉइंटमेंट हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को अभी का अप्वॉइंटमेंट नहीं मिल रहा है वह अगले दिन का अप्वॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। डीआईओ ने बताया कि सोमवार को 8634 लोगों ने पहली डोज और 356 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
डीआईओ ने बताया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लगवाने के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि जिन लोगों को दूसरी डोज लगवानी है, उन्हें कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपना कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपने टीकाकरण की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
मंटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आए 20 वर्षीय यज्ञश आनंद ने बताया कि मेरे मात-पिता ने अपना टीकाकरण पहले ही करा लिया था। अब मैंने भी अपना टीकाकरण करा लिया है। अब मेरे पूरे परिवार ने टीकाकरण करा लिया है।
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाने के लिए 35 वर्षीय कृष्णा कुमार ने बताया कि मैंने अपना कोविड-19 का टीका लगवा लिया है। अब मैं थोड़ा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। टीका लगवाने के बाद भी कोविड से बचाव करूंगा और मास्क पहनकर रखूंगा।