आगरालीक्स..(Agra News 30th June). आगरा में आज वैक्सीन नहीं लगेगी, जाने क्यों, अब लगेगी वैक्सीन, डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर लोग सतर्क हो गए हैं और वैक्सीन लगवाना चाहते हैं।
आगरा में बुधवार 30 जून को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय का कहना है कि वैक्सीन खत्म हो गई है, इसलिए किसी भी केंद्र पर वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। गुरुवार को वैक्सीन लगवाने पर अभी निर्णय लिया जाना है।
एसएन में केवल दूसरी डोज लगेगी आज
आगरा में कोरोना वैक्सीन नहीं लग रही है, लेकिन एसएन मेडिकल कालेज में वैक्सीन लगाई जाएगी। एसएन में कोवाक्सीन की दूसरी डोज लोगों को ही लगाई जाएगी। यहां भी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगेगी।
वैक्सीन हो चुकी है खत्म
आगरा में वैक्सीन की कमी हो गई है। आठ लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जून में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ गई है। इससे वैक्सीन की कमी होने लगी है और लखनऊ से आगरा को वैक्सीन नहीं मिली है।
स्लाट नहीं खोले गए, लोग परेशान
वैक्सीन के लिए कोविन एप पर स्लाट बुक किए जाते हैं, लेकिन 30 जून के लिए स्लाट नहीं खोले गए। मूलचंद मेडिसिटी में 1500 रुपये का चार्ज लेकर कोवाक्सीन लगाई जाएगी। सुबह से ही लोग परेशान हैं, वैक्सीन कैसे लगेगी, इसे लेकर चिंता सता रही है।