आगरालीक्स…(Agra News 2nd July). आगरा में आज वैक्सीन लग रही है, जाने कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन और कहां लगेगी कोवाक्सीन और कहां कोविशील्ड.
आगरा में दो जुलाई शुक्रवार को 62 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है, वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर अप्वाइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। साथ ही केंद्र पर पहुंचकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
9300 डोज आई, शहर और ग्रामीण क्ष़ेत्रों में लगेगी वैक्सीन
आगरा में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गईं थी अब 9300 वैक्सीन की डोज आ गई हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। शहर में एसएन, जिला अस्पताल, लेडी लायल के साथ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
एक केंद्र पर कोवौक्सीन
आगरा में शुक्रवार को 62 केंद्रों पर वैक्सीन लग रही है, इसमें से एसएन मेडिकल कालेज में बनाए गए केंद्र पर कोवौक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी।