आगरालीक्स.(Agra News 2nd July). आगरा में आज की खरीदारी कर लें, आगरा में साप्ताहिक बंदी को लेकर नए आदेश नहीं आए हैं, ऐसे में आज रात नौ बजे से साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद हो जाएंगे।
आगरा में एक जून से बाजार अनलॉक कर दिए गए। आगरा के सभी बाजार सुबह सात से रात नौ बजे तक खुल रहे हैं। मगर, अभी सप्ताह में पांच दिन की बाजार खोलने की अनुमति है, इसे लेकर कोई नए आदेश नहीं आए हैं।
शुक्रवार रात नौ बजे बंद हो जाएंगे बाजार
आगरा में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से रात नौ बजे तक बाजार खुल रहे हैं, आगरा में आज रात नौ बजे से बाजार बंद हो जाएंगे। आगरा में दो दिन के लिए बाजार बंद हो जाएंगे। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
मॉल और रेस्टोंटर हैं खुले, जिम, सिनेमा घर हैं बंद
आगरा में अभी मॉल और रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। रेस्टोरेंट में 50 फीसद क्षमता के साथ लोगों के शामिल होने की अनुमति है। मॉल भी खुल गए हैं लेकिन सिनेमा घर और जिम बंद हैं। अभी जिम को खोलने के आदेश जारी नहीं हुए हैं।
तीन और चार जुलाई को ये खुलेंगे
आगरा में सप्ताहिक बंदी में तीन और चार जुलाई को बाजार बंद रहेंगे।
डेयरी और बेकरी
दूध सब्जी फल की दुकान
मेडिकल स्टोर