आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 41 नए केस, एक मरीज की मौत, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2177 पहुंच गई है, इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
आगरा के वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वे नोएडा में भर्ती हैं। वहीं, नगर निगम के एक और अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक कर्मचारी भी पॉजिटिव है। एडीए के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मंगलवार को एंटीजन टेस्ट कराया गया। एक अधिकारी के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के 41 नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2177 पहुंच गई है।
64 साल के मरीज की मौत, 102 की हो चुकी है मौत
64 साल के मलपुरा निवासी कोरोना संक्रमित मरीज को गंभीर हालत में भर्ती किया गया, इनकी मौत हो गई, 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।
336 मरीजों का इलाज
कोरोना के 1739 मरीज ठीक हो चुके हैं, इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, 336 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।