आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी और मौसेरे भाई की बेरहमी से हत्या में पति, ससुर और देवर को फांसी की सजा। हत्या के समय क्रूरता की हद की पार, बांक और डंडे से 25 वार किए। फांसी की सजा सुनते ही रोने लगे। हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गई थी, डिजिटल सुबूत और गवाहों के आधार पर एडीजे 26 के कोर्ट ने युवती के ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक को फांसी की सजा सुनाई है।
आगरा के यमुना पार के सुशील नगर में 22 मई 2022 को विवाहिता पूजा और उसके मौसी सास के बेटे यानी रिश्ते के देवर शिवम की हत्या कर दी थी। पूजा की छह साल पहले शादी हुई थी और शिवम पूजा की मदद करता था। 22 मई को पूजा के ससुरालीजनों ने शिवम को घर पर बुलाया वह स्कूटर से सुशील नगर पहुंचा। शिवम के पहुंचते ही पूजा के ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक ने घेर लिया। बांक और डंडों से शिवम पर ताबड़तोड़ वार किए, करीब 25 वार किए। इसके बाद पूजा की घर पर जाकर हत्या कर दी। शिवम की गर्दन धड़ से अटकी रह गई थी और पूजा के सिर और पीठ पर बांक की गहरी चोट के निशान थे।

सीसीटीवी बना अहम सुबूत
इस पूरे हत्याकांड का सीसीटीवी भी सामने आया था, सोशल मीडिया पर सीसीटीवी वायरल हुआ था।