आगरालीक्स..( Agra Crime News ) आगरा में जूता कारोबारी और बेटी को कार से कुचलने के आरोपी पूर्व मंत्री के नाती को चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है, जूता कारोबारी की बेटी की तीन साल पहले नीट की तैयारी के दौरान कोचिंग में दिव्यांश से हुई थी मुलाकात। आरोप दिव्यांश पड़ गया पीछे।
आगरा में सोमवार की रात को लखनऊ से अपने घर लौटी जूता कारोबारी की बेटी का पूर्व मंत्री उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी कार लेकर घात लगाकर बैठा था। जूता कारोबारी का आरोप है कि जैसे ही वे अपनी बेटी को कार से लेकर घर के बाहर पहुंचे, दिवयांश चौधरी ने कार से कुचलने की कोशिश की। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने अपना मोबाइल निकाल लिया और वीडियो बनाने लगा, वह कार लेकर फरार हो गया। जमकर हंगामा होने के बाद पुलिस ने दिव्यांश चौधरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक पकड़ा नहीं गया है।
नीट की तैयारी के दौरान हुई थी मुलाकात
जूता कारोबारी का कहना है कि उनकी बेटी ने तीन साल पहले नीट की तैयारी के लिए एक कोचिंग ज्वाइन की, कोचिंग में सामान्य तरह से उसकी मुलाकात दिवयांश चौधरी से हुई। इसके बाद से उसने पीछा करना शुरू कर दिया, रास्ता रोक कर उसे परेशान करने लगा। जूता कारोबारी की बेटी ने जयपुर से कोर्स करने के बाद लखनऊ के एक हॉस्पिटल में ज्वाइन कर लिया, वह लखनऊ भी पहुंच गया। जूता कारोबारी को आशंका है कि छह महीने पहले दिव्यांश ने बेटी का मोबाइल छीन लिया था, इसके बाद से वह उस के आने जाने पर नजर रखने लगा हो सकता है कि उसने बेटी का मोबाइल हैक कर लिया हो।
दहशत में जूता कारोबारी का परिवार
इस घटना के बाद से जूता कारोबारी का परिवार दहशत में है, बेटी ने भी अपना मोबाइल बदल दिया है। पुलिस घटना के चार दिन बाद भी दिव्यांश चौधरी को नहीं पकड़ सकी है, पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है।