आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच कराने के नाम पर व्हाटस एप पर वीडियो कॉल की।
आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन लॉयर्स कॉलोनी निवासी डॉ. नरेंद्र देव ने पुलिस को बताया कि उनके पास 24 और 25 जून को कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेना का अधिकारी बताया, कहा कि वह कुछ कैडेटस की कैंसर की जांच के लिए उनके क्लीनिक पर भेजना चाहता है। साथ ही कहा कि जांच से पहले सेना द्वारा भुगतान किया जाता है। इस तरह कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव को अपने जाल में फंसा लिया।
व्हाटसएप पर वीडियो कॉल कर एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कराए
खुद को सेना का अधिकारी बनाने वाले ने कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव को व्हाटस एप वीडियो कॉल की और उन्हें फोनपे एप खोलने के लिए कहा, इसके बाद कई प्रक्रियाएं कराईं यह विश्वास दिलाया कि कैडेटस की जांच के लिए पैसे उनके एकाउंट में भेजे जा रहे हैं। इसी दौरान कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव के एकाउंट से आनलाइन पहले 39520 रुपये और दूसरी बार 35700 रुपये कट गए। बैंक से कॉल आने पर उन्हें एकाउंट से पैसे कटने की जानकारी हुई, कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव ने कॉल डिसकनेक्ट कर दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार का कहना है कि प्राथिमिकी दर्ज कर ली है, कॉल करने वाले नंबर और खातों की जांच की जा रही है।