आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ऐसी हसीनांए जो आगरावासियों को अपने हुस्न के जाल में फंसा रही हैं. मोबाइल पर मीठी बातें और फिर वीडियो कॉल….ये लोग हो चुके हैं शिकार
सोशल मीडिया दूर बैठे लोगों को आपस में कनेक्ट करने का एक शानदार माध्यम हैं लेकिन कुछ लोग इसका दुरूपयोग करने में भी लगे हुए हैं और हनीट्रैप जैसे अपराध को इसके जरिए अंजाम दे रहे हैं. आगरा में हनीट्रैप के शिकार लोगों के मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़े हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव हसीनाएं लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा रही हैं. मोबाइल पर बातें और फिर वीडियो कॉल के जरिए न्यूड होकर बदमनाम करने के लिए फिरौती मांगी जाती है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.
- शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को युवती ने मेडिकल स्टूडेंट बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर मोबाइल पर वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद युवती ने ब्लैकमेल करना श्ुारू कर दिया और लाखों रूपये की डिमांड की.
- पिछले साल अस्पताल में इलाज कराने आई युवती ने शहर के एक सीनियर सर्जन को हनीट्रैप का शिकार बनाया. हसीना के बुलावे पर सर्जन घर से निकले और चंबल के बीहड़ में जा पहुंचे. बाद में गिरोह ने पांच करोड़ रूपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सर्जन को गिरोह के चंगुल से छुड़ाया.
- आगरा के शूज कारोबारी को भी युवती ने हनीट्रैप का शिकार बनाया. युवती ने पहले कारोबारी से दोस्ती की और फिर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया. पीड़ित कारोबारी ने जमानत पर रिहा होने के बाद युवती की जांच की तो वह ऐसे तीन अन्य लोगों को भी फंसा चुकी थी. पुलिस ने युवती को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

इन लोगों को बनाया जा रहा सबसे ज्यादा शिकार
आगरा में सबसे ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स, बिजनेसमैन और युवाओं को शिकार बनाया जा रहा है. साइबल सेल में आ रही शिकायत के अनुसार फेक आईडी से दोस्ती और फ्रेंडली माहौल होने पर अश्लील बातें शुरू हो जाती हैं और फिर ब्लैकमेलिंग कर रूपयों की डिमांड की जाती है. पुलिस का कहना है कि ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं. लोगों को इनसे बचने के लिए तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए.