आगरालीक्स…( Agra Crime News ) .. सावधान आगरा में डेयरी संचालक के घर ताले की चाबी बनाने घर पहुंचे युवक 40 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार, सीसीटीवी में हुए कैद।
आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर में सोनू भदौरिया रहते हैं उनकी राजीव सिनेमा के पास भदावर डेयरी है। उनकी बहन नितिन की फरवरी में शादी हुई है वह घर आई हुई थी, अलमारी में उसकी ज्वैलरी रखी हुई थी।
दो घंटे बाद लॉक खोलने के लिए कहा
नितिन अपने भाई सोनू के बच्चों को टयूशन के लिए आठ अप्रैल को छोड़ने गई, बच्चों को छोड़कर लौट रही थी उसी दौरान उसे रास्ते में ताले चाबी बनाने वाले मिल गए, अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी इसलिए वह ताले चाबी वालों को घर बुला लाई। उन्होंने अलमारी का लॉक खोल दिया कहा कि अब दो घंटे बाद इसे खोलना। यह कहकर ताला चाबी बनाने आए दोनों युवक चले गए।
सीसीटीवी में हुए कैद
करीब दो घंटे बाद उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें ज्वैलरी नहीं थी, करीब 40 लाख रुपये की ज्वैलरी गायब मिली। सीसीटीवी में साइकिल पर आए ताला चाबी बनाने वाले दिखाई दे रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।