आगरालीक्स..( Agra Water Supply ) आगरा में पानी का संकट मंडराने लगा है, पालड़ा झाल से मिल रहा गंगाजल आधा रह गया है।
आगरा में बुलंदशहर पालड़ा झाल से 140 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है, लेकिन बुधवार रात से 78 क्यूसेक ही गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। इससे पानी का संकट मंडराने लगा है। आधे शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
जीवनीमंडी वाटरवक्र्र्स से जुड़े क्षेत्रों में नहीं आया पानी
गंगाजल की आपूर्ति कम होने से जीवनी मंडी वाटर वक्र्स से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। जीवनी मंडी, काला महल, सेब का बाजार, छीपी टोला सहित यमुना पार में पानी की आपूर्ति् बाधित रही।जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि गंगाजल की आपूर्ति कम हो गई है, प्रेशर भी कम है। इससे असर पड़ा है।